लखीमपुर खीरी : बसही SSB के द्वारा निशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन,निशुल्क दवाएं वितरित कर
निशुल्क दवाएं वितरित कर


बसही SSB के द्वारा निशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन,निशुल्क दवाएं वितरित कर
लखीमपुर खीरी जिले के इंडो नेपाल सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियां लगातार समाज हित में कोई ना कोई कार्य किया करती रहती है इसी को लेकर एक बार फिर संपूर्णानगर क्षेत्र के इंडो नेपाल सीमा के बसही स्थित आजाद नगर में एसएससी 49 वी वाहिनी के कंपनी कमांडेंट राम सिंह सैनी ने अपने जवानों के साथ मिलकर एक निशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया । 39 वी वहिनी से आइ पशु चिकित्सक डॉ शालिनी परिहार ने ग्रामीणों को द्वारा लाए गए 175 बीमार पशुओं का चिकित्सा परीक्षण कर पशुओं की निशुल्क दवाइयां दी गई और साथ ही बीमारियों से बचाव के लिए तमाम तरह की जानकारियां भी दी । आपको यह भी बता दें सशस्त्र सीमा बल द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र में समय समय पर पशु चिकित्सा कार्यक्रम आयोजित करके सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाता है एवं उनको सहायता प्रदान करता है |





