WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
सावधान इण्डिया न्यूज

लखीमपुर खीरी: सर्दी का मौसम आते ही हजारों किलोमीटर का सफर तय कर दुधवा पहुंचे प्रवासी परिंदे

प्रवासी परिंदों की सुरक्षा और भोजन की व्यवस्था को लेकर पार्क प्रशासन हुआ सतर्क

Savdhan India News

सर्दी का मौसम आते ही हजारों किलोमीटर का सफर तय कर दुधवा पहुंचे प्रवासी परिंदे

प्रवासी परिंदों की सुरक्षा और भोजन की व्यवस्था को लेकर पार्क प्रशासन हुआ सतर्क

लखीमपुर खीरी में सर्दियों का मौसम लगातार जारी है ऐसे में जिले के विश्व विख्यात दुधवा टाइगर रिजर्व में हर साल की तरह इस साल भी हजारों किलोमीटर का सफर तय कर प्रवासी परिंदे दुधवा पहुंच चुके हैं और एक बार फिर दुधवा प्रवासी परिदों से गुलजार होना शुरू हो गया है
आपको बता दें कि यह प्रवासी परिदें सर्दियों में ही दुधवा में आते हैं क्यूंकि जब ठंडे देशों के जलाशयों में बर्फ जम जाती है तो ऐसे में इन परिदों के भोजन और आवास की समस्या पैदा हो जाती है,तब यह परिदें लगभग 15 हजार किलोमीटर की दूरी तय कर भारत समेत अन्य गर्म देशों की ओर रुख करते हैं साथ ही आपको बता दें कि ये प्रवासी पक्षी नवंबर से फरवरी तक चार माह प्रवास कर प्रजनन करते हैं जिसके कारण इन दिनों तराई के जलाशय प्रवासी पक्षियों से गुलजार हो जाते हैं ।रंग-बिरंगे प्रवासी परिंदों का कलरव प्रकृति और पक्षी प्रेमियों को अपनी ओर आकर्षित करता है ।यूरोपीय देशों के अलावा मध्य एशिया,चीन,तिब्बत,साइबेरिया,लद्दाख आदि स्थानों से बड़ी संख्या में जलीय पक्षियों के झुंड तराई के जलाशयों में आते हैं परिदों में साइबेरियेन,यरेजियन
छस्पून बिल,यूरेजियन विगियोन,नार्थन पिनटे,नार्थन स्लोवलर, रेड क्रस्टेड पोचार्ड आदि शामिल हैं ।
वहीं दुधवा टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर रंगा राजू टी ने जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले मेहमान परिंदों की सुरक्षा और उनके भोजन का पार्क प्रशासन पूरी तरीके से ख्याल रखेगा क्यूंकि यह प्रवासी परिदें हजारों किलोमीटर की दूरी तय करते हैं साथ ही यहां आने वाले सभी मेहमान परिंदों की सुरक्षा के लिए भी टावर बना दिए गए हैं और इनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कोर एरिया में वन विभाग भाग की टीम के द्वारा गश्त की जा रही है ।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button