लखीमपुर खीरी : बड़ा माझरा में भारत से नेपाल तस्करी कर लेकर जा रहे दो नेपाली तस्करों को SSB ने भारी मात्रा में तस्करी के सामान के साथ किया गिरफ्तार
SSB ने भारी मात्रा में तस्करी के सामान के साथ किया गिरफ्तार


बड़ा माझरा में भारत से नेपाल तस्करी कर लेकर जा रहे दो नेपाली तस्करों को SSB ने भारी मात्रा में तस्करी के सामान के साथ किया गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी के इंडो नेपाल सीमा पर इन दिनों इलेक्ट्रिक , हार्डवेयर, किराने का सामान व खाद की तस्करी जोरों पर है। संपूर्णानगर क्षेत्र के ग्राम बड़ा माझरा में एक बार फिर एसएसबी ने भारत से नेपाल तस्करी कर ले कर जा रहे दो तस्करों को भारी मात्रा में तस्करी के सामान के साथ गिरफ्तार किया है । जानकारी के अनुसार सीमा पर तैनात 49 वी वाहिनी एसएसबी के उपनिरीक्षक ललित मोहन भट्ट ने अपने जवानों विष्णु दत्त, अखिलेश कुमार के साथ मिलकर मुखबिर की सूचना पर ग्राम बड़ा मझरा में पिलर संख्या 772/09 के नजदीक तस्करी कर 2 मोटरसाइकिल से ले कर जा रहे दो नेपाली तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

मोटरसाइकिल नम्बर सु प प्र 01 1748 दूसरी गाड़ी का नंबर म२प 3746 से हार्डवेयर का सामान बरामद हुआ है। पकड़े गए तस्करों ने पूछताछ के दौरान अपना नाम मिन बहादुर राना पुत्र करन राना ग्राम रामपुर बिलासपुर दूसरे ने अपना नाम रविंद्र मेहरा पुत्र दिल बहादुर मेहरा कालाघोड़ी जिला कंचनपुर नेपाल राष्ट्रीय बताया है, वहीं पकड़े गए सामान की कीमत ₹189408 के करीब बताई जा रही है, फिलहाल एसएसबी ने कागजी कार्रवाई कर पकड़े गए समान को कस्टम ऑफिस पलिया को सुपुर्द किया गया |





