जानिए कहां तोड़ी एक दबंग ने दीवार
पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर की कार्रवाई करने की मांग

जानिए कहां तोड़ी एक दबंग ने दीवार
– पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर की कार्रवाई करने की मांग

(निर्जेश मिश्र “सम्पादक”)
सावधान इण्डिया न्यूज, पलियाकलां-खीरी। मित्रों यह नजारा पलिया नगर के मोहल्ला अहिरान द्वितीय का है। यह टूटी हुई दीवार लियाकत अली पुत्र सुबराती की है। दरअसल लियाकत अली ने हाल ही में इस दीवार का निर्माण कराया था। मोहल्ले के ही निवासी मुस्तफा पुत्र जलील ने ट्रैक्टर से बलपूर्वक इस दीवार को धराशायी कर दिया। लियाकत अली का कहना है कि मुस्तफा ने अपने तमाम कार्यकर्ताओं के साथ असलहों से लैस होकर उनकी दीवार को तोड़ दिया है। हार्ट पैसेन्ट होने के कारण वह अपने घर से बाहर नहीं निकले। मुस्तफा व उनके साथी गाली-गलौज करके घर से बाहर निकलने की चेतावनी भी दे रहे थे। मुस्तफा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता हैं। उनका कहना है कि मुझे यहां से रास्ता चाहिए, जबकि मुस्तफा के प्लाॅट का रकबा अलग है और उसका रास्ता भी दूसरी तरफ से है। इसके बाद भी वह दबंगई और हेकड़ी के बल पर उन्हें परेशान करता है। पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है। बता दें कि तोड़ी गयी दीवार पांच फिट से भी अधिक ऊंचाई की थी, जिसे तोड़ना कानूनन जुर्म है। अब देखना यह कि इस दबंग के खिलाफ कार्रवाई करके पीड़ित को न्याय दिलाया जाता है या फिर दबंग अपनी दबंगई के चलते पीड़ित पर भारी पड़ता है।







