WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

प्रवासी पक्षियों के आगमन से गुलजार हुआ सेमरई का वेटलेंड

- अक्टूबर माह में आने वाले प्रवासी पक्षी मार्च व अप्रैल माह तक बढ़ाते हैं सरोवर की शोभा

Savdhan India News

प्रवासी पक्षियों के आगमन से गुलजार हुआ सेमरई का वेटलेंड

– अक्टूबर माह में आने वाले प्रवासी पक्षी मार्च व अप्रैल माह तक बढ़ाते हैं सरोवर की शोभा


(पंकज शुक्ला)
गोलागोकर्णनाथ-खीरी। प्रवासी पक्षियों के आगमन से महेशपुर वन रेंज के ग्राम सेमरई का वेटलेंड गुलजार हो उठा। प्रवासी पक्षियों को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गयी है।
बता दें कि महेशपुर रेंज के सेमरई गांव के उत्तर दिशा में 77.7 हेक्टेयर परिक्षेत्र मे विशाल वेटलेंड सरोवर स्थित है। इस सरोवर को वर्ष 2007 में वन विभाग ने अपने अधिकार क्षेत्र में ले लिया था। सरोवर पर पच्छियों व पर्यटकों के आने की गणना के पश्चात वर्ष 2009-10 में लगभग पचहत्तर लाख रूपये की लागत से तीन वॉच टावरों का निर्माण कराया गया था। यह गोला गोकर्णनाथ से लगभग सात किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां बड़ी संख्या में आसपास व दूर दराज के लोग आते हैं, जो वाच टावरों पर चढ़कर पक्षियों के करतब का नजारा देखते हैं। साथ ही सेल्फी बाजी भी जमकर होती है। यहां आने वाले सैलानियों व प्रवासी पक्षियों की सुरक्षा का दायित्व वन दरोगा माया प्रकास वर्मा को सौंपा गया है। उन्होंने यहां तीन वाचरों रोहित कुमार, सचिन वर्मा व धीरेंद्र सिंह को तैनात कर रखा है। जानकारी देते हुए वन दरोगा माया प्रकाश ने बताया कि वेटलेंड पर मुख्य रूप से प्रवासी पक्षी स्पाट, विल्ड, डक, रेडग्रे लग लूस, क्रस्टेड, कामन टिल, पिन टिल, ब्रह्मानी डक, अवाक, गुरचिया बत्तख देशी पक्षियों में सारस, बगुला, हुदहुद, ताल चिरैया, धनमांस व गौरैया आदि प्रमुख रूप से देखने को मिलते हैं। यह पक्षी अक्टूबर में प्रवास करने के लिये यहां आते हैं और ठंडक कम होते ही मार्च व अप्रैल माह में चले जाते हैं।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button