उत्तर प्रदेश
खमरिया थानाध्यक्ष को मिले तीन स्टार
- एसपी गणेश प्रसाद साहा ने तीन स्टार लगाकर दीं शुभकानाएं

खमरिया थानाध्यक्ष को मिले तीन स्टार
– एसपी गणेश प्रसाद साहा ने तीन स्टार लगाकर दीं शुभकानाएं

लखीमपुर-खीरी। जिले के खमरिया थानाध्यक्ष अजय कुमार राय की पदोन्नति उपनिरीक्षक से निरीक्षक के पद पर की गयी है।
बता दें कि जनपद के थाना खमरिया में तैनात थानाध्यक्ष (उपनिरीक्षक) अजय कुमार राय को वरिष्ठता के आधार पर पुलिस निरीक्षक (नागरिक पुलिस) के पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने अजय कुमार राय के कंधों पर नये पद के सितारे लगाकर उन्हें बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और निरीक्षक के पद पर सफल व उत्कृष्ठ कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। एसपी श्री साहा ने इंस्पेक्टर अजय कुमार राय के उज्जवल भविष्य की कामना की।






