उत्तर प्रदेश
भोपाल के कमल पवार ने नई तकनीक से तैयार की किसान गन
इस गन को बनाने में आई मात्र दो सौ रुपये की लागत, 250 रुपये रखी बिक्री कीमत

भोपाल के कमल पवार ने नई तकनीक से तैयार की किसान गन
– इस गन को बनाने में आई मात्र दो सौ रुपये की लागत, 250 रुपये रखी बिक्री कीमत

(निर्जेश मिश्र “सम्पादक”)
पलियाकलां-खीरी। मित्रों इनका नाम कमल पवार है और यह भोपाल के रहने वाले हैं। कमल पवार ने नवीन तकनीक से एक गन तैयार की है। यह गन किसानों के लिए अत्यन्त सुविधा जनक है। इसलिए इन्होंने इसका नाम किसान गन रखा है। किसान अपनी फसल की रखवाली करने के लिए इसका प्रयोग कर सकते हैं। यह प्रदूषणमुक्त गन है। इसलिए इसे पटाखों के रूप में दीपावली त्यौहार पर भी प्रयोग किया जा सकता है। यह गन ध्वनि प्रदूषण तो करती है परन्तु वायु प्रदूषण बिल्कुल नहीं करती। इसका संचालन फलों को पकाने वाले कार्वेटर और गैस चूल्हा चलाने वाले लाइटर से किया जाता है। गन के निर्माता बताते हैं कि इसे बनाने में लगभग 200 रुपये का खर्चा आता है और वह इसे 250 रूपये में बिक्री करते हैं। अब हम बात करते हैं इस गन के निर्माता कमल पवार से और जानते हैं इस गन की विशेषता।






