पलिया खुर्द में हुआ अयोध्या धाम से आए पूजित अक्षत का वितरण कार्यक्रम
विश्व हिंदू परिषद व हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर किया अक्षत वितरण

पलिया खुर्द में हुआ अयोध्या धाम से आए हुए पूजित अक्षत का वितरण कार्यक्रम
विश्व हिंदू परिषद व हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने किया घर-घर जाकर अक्षत वितरण

सतेन्द्र कुमार राठौर
सावधान इंडिया न्यूज़ पलिया कलां लखीमपुर खीरी आपको बता दें 22 जनवरी को हो रहे अयोध्या धाम में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य मैं अयोध्या धाम से आए पूजित अक्षत वितरण कार्यक्रम को पलिया कलां तहसील के ग्राम पंचायत पलिया खुर्द व बेहननपुरवा मे अयोध्या धाम से आए हुए पूजित अक्षत व निमंत्रण पत्र धूमधाम से घर-घर जाकर वितरण किया गया जिसमें भारी संख्या में राम भक्त शामिल हुए तथा जय श्री राम के गगन भेदी जय कारे लगाए गए वहीं विश्व हिंदू परिषद व हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने लोगों से आने वाली 22 जनवरी को अपने-अपने घर पर दीप प्रज्वलित कर दीपावली मनाने का आग्रह किया जिसमें हिंदू वाहिनी के विधानसभा अध्यक्ष अमन गुप्ता व मंडल अध्यक्ष शशि शंकर शुक्ल, शैलेश प्रसाद कश्यप, अजीत पाल, व समस्त हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ता और ग्रामवासी मौजूद रहे।





