झुंझनू पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध देशी शराब के साथ चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
तीस लाख रुपये की बताई जा रही कीमत, चारों अभियुक्तों को भेजा गया जेल

झुंझनू पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध देशी शराब के साथ चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
– तीस लाख रुपये की बताई जा रही कीमत, चारों अभियुक्तों को भेजा गया जेल

(वरिष्ठ संवाददाता, राजेश कुमार शर्मा)
सावधान इण्डिया न्यूज, झुंझनू-राजस्थान। झुंझनू जिला के सूरजगढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भजनाराम चौधरी के नेतृत्व में सूरजगढ़ पुलिस व झुंझुनूं जिला की डीएसटी पुलिस की संयुक्त टीम ने कोठपुतली जिला के थाना हरसोरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बग्गू का बास निवासी विजय पुत्र मुखाराम, थाना परागपुरा के ग्राम टोरडा ब्राह्मण निवासी विनोद पुत्र छाजूराम, झुंझनू जिला के थाना मुकुंदगढ़ के ग्राम पबाना निवासी मुकेश पुत्र भंवर व जयपुर जिला के थाना भाभरू क्षेत्रान्तर्गत बागावास अहिरान निवासी विजेंद्र पुत्र दाताराम को 950 कार्टून व 45600 प्लास्टिक के पौवों में भरी 8208 लीटर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ी गयी शराब की कीमत 30 लाख रूपया बताई जा रही है। शराब की तस्करी में प्रयुक्त एक कैंटर और नेक्सन गाड़ी को जब्त करते हुए चारों अभियुक्तों को सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा गया है।





