WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेशसावधान इण्डिया न्यूज

प्रमुख सचिव ने बैठक दिए जरूरी दिशा-निर्देश

दुर्घटनाओं को रोकने के लिए करें प्रयास : प्रमुख सचिव

Savdhan India News

प्रमुख सचिव ने बैठक दिए जरूरी दिशा-निर्देश

– दुर्घटनाओं को रोकने के लिए करें प्रयास : प्रमुख सचिव

(निर्जेश मिश्र)

सावधान इण्डिया न्यूज, लखीमपुर-खीरी 19 अक्टूबर। गुरुवार को प्रमुख सचिव (परिवहन) एल वेंकटेश्वर लू ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। उन्होंने ट्रैफिक जागरूकता का निर्देश दिया। बैठक की शुरुआत में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने पुष्प देकर स्वागत किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रमुख सचिव ने विभागीय कार्य प्रणाली में सुधार करने एवं अंतरविभागीय समन्वय व विकास की बधाओं को दूर करने के लिए गहन समीक्षा कर संबंधितों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जमीनी स्तर पर समग्रतापूर्वक अधिक बेहतर प्रयास किए जाएं, ताकि दुर्घटनाओं में कमी आ सके। आमजन को इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए प्रेरित करे। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए चालकों का प्रशिक्षण कराएं। एएसपी नेपाल सिंह को निर्देश दिए कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों को चिन्हित करते हुए प्रभावी कार्यवाही करें। यूपीएसआरटीसी की बसों को भी चेक किया जाए। सड़कों पर अनुशासन सुनिश्चित कराते हुए जन जागरूकता को बढ़ाएं। बिना फिटनेस वाले वाहनों का संचालन कदापि न होने दें। उन्होंने चीनी मिल प्रबंधन से दुर्घटनाएं रोकने को जाने वाले प्रयास जाने। डीआईओएस एवं बीएसए को जागरूकता कार्यक्रम एवं गोष्ठी करने के निर्देश दिए। कहा कि मॉडर्न स्कब केंद्र, ड्राइविंग सेंटर के अच्छे कॉलेज संचालित किए जाने के लिए लोगों को प्रेरित करें। एआरटीओ व एआरएम कांटेक्ट कैरिज के नाम पर स्टेज केरिज का काम करने वाले वाहन स्वामियों पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही करें। सड़क जन जागरूकता कार्यक्रमों से स्कूल, कॉलेज, एनएसएस, एनसीसी, पूर्व सैनिक एवं सेवानिवृत्ति कार्मिकों को विशेष कर यूथ से जोड़ें। हाईवे/सड़कों पर सांकेतिक एवं रोड़ सेफ्टी लगाये जायें। इसके लिये आवश्यक होगा की रोड़ सेफ्टी क्लब का ज्यादा से ज्यादा गठन कराया जाए। बैठक में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग खंड (तृतीय) अनिल कुमार यादव ने ब्लैक स्पॉटवार की जाने वाली कार्यवाहियों से अवगत कराया। घटित सड़क दुर्घटनाओं में घायलों व मृतकों का तुलनात्मक डाटा बताया। एआरटीओ आलोक कुमार ने परिवहन विभाग की ओर से की जाने वाली कार्यवाहियां बताईं। डीएम ने कहा कि जिन महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन व दिशा निर्देश प्राप्त हुआ है उनका पूर्णतया पालन किया जाएगा। इस दौरान सीडीओ अनिल कुमार सिंह, एडीएम संजय कुमार सिंह, एएसपी नेपाल सिंह, आरटीओ संदीप कुमार पंकज, आरपी द्विवेदी, एआरटीओ आलोक कुमार एवं पीटीओ कौशलेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button