अन्तर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफास, सात गिरफ्तार
अन्तर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफास, सात गिरफ्तार

अन्तर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफास, सात गिरफ्तार

लखीमपुर-खीरी। पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ की सर्विलांस टीम, लखीमपुर-खीरी की स्वॉट टीम, लखीमपुर सदर कोतवाली व थाना खीरी पुलिस की संयुक्त टीमों ने अन्तर्जनपदीय चोर गिरोह के गैंग लीडर हत्या, चोरी, लूट एवं डकैती का 30 हजार रूपये के इनामिया अपराधी सलीम उर्फ मझिले उर्फ इकरारुल उर्फ पतरिया पुत्र वशीर अहमद निवासी ग्राम रसूलपुर बकईया, थाना सकरन, जिला सीतापुर। हाल पता मोहल्ला बघौरी टोला कस्बा व थाना लहरपुर जिला सीतापुर को उसके छह साथी अभियुक्तों के साथ मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया है। जो दो पिकअप गाड़ियों में चोरी की भैंसें भरकर लहरपुर की तरफ से शारदा नहर के रास्ते बरेली की ओर जाने की फिराक में थे। गैंग लीडर के वाकी साथी सीतापुर जिले के सकरन थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर बकईया निवासी हलीम उर्फ छुटकऊ पुत्र वशीर अहमद हाल पता बघौरी टोला कस्बा व थाना लहरपुर, सीतापुर जिले के थाना लहरपुर कस्बा के बघौली टोला निवासी साहिबे आलम व दिलशाद पुत्रगण इस्तियाक एवं इरफान पुत्र असफाक, लखीमपुर खीरी के मोहल्ला कटरा निवासी अरशद अंसारी पुत्र अजीज अहमद व जियाउल्ल पुत्र सफी अहमद हैं। अभियुक्तों के पास चोरी किये गये पांच मवेशी, दो 315 बोर अवैध देशी तमंचे, दो 315 बोर जिन्दा कारतूस, एक 12 बोर अवैध देशी तमंचा, एक 12 बोर जिन्दा कारतूस, भैस चोरी में प्रयुक्त दो पिकअप, 06 चाकू, मोबाइल फोन एवं 16,600 रुपये की नकदी बरामद हुई है। अभियुक्तों के विरूद्ध सम्बन्धित विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।





