पुलिस विभाग
लखीमपुर खीरी: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर थाना सम्पूर्णानगर पुलिस व बीएसएफ बल द्वारा एरिया डामिनेशन किया गया
थाना सम्पूर्णानगर पुलिस व बीएसएफ बल द्वारा एरिया डामिनेशन


लोकसभा चुनाव के मद्देनजर थाना सम्पूर्णानगर पुलिस व बीएसएफ बल द्वारा एरिया डामिनेशन किया गया
लखीमपुर खीरी पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में आगामी लोकसभा चुनाव वर्ष 2024 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु थाना क्षेत्र के ग्राम सम्पूर्णानगर , सिंगाही खुर्द , टीचर कालोनी सिद्ध नगर कालोनी खजुरिया व नेपाल रोड में बीएसएफ बल व थाना स्थानीय के पुलिस बल के साथ एरिया डामिनेशन किया गया। सम्पूर्णानगर थाना प्रभारी निरीक्षक निराला तिवारी एवं बीएसएफ प्रभारी 50 बीएन बीएसएफ उ0नि0 मोहन दास एफ कम्पनी (एडहॉक 434 बीए) आदि पुलिस बल मौजूद रहा।






