गर्मी का मौसम शुरू होते ही तेजी से बढ़ा कोल्ड ड्रिक्स तस्करी का धंधा
गर्मी का मौसम शुरू होते ही तेजी से बढ़ा कोल्ड ड्रिक्स तस्करी का धंधा

गर्मी का मौसम शुरू होते ही तेजी से बढ़ा कोल्ड ड्रिक्स तस्करी का धंधा

(निर्जेश मिश्र)
जैसे ही गर्मी का मौसम शुरू हुआ वैसे ही पलिया तहसील क्षेत्र में कोल्ड ड्रिक्स तस्करों की बाढ़ सी आ गयी है। इन दिनों भारत-नेपाल सीमा पर बड़े पैमाने पर कोल्ड ड्रिंक की तस्करी को अंजाम दिया जा रहा है। तहसील क्षेत्र के चंदनचौकी, बंदरभरारी, सूडा, कजरिया, बनगंवा और गौरीफंटा से प्रतिदिन कोल्डड्रिंक की हजारों पेटी पड़ोसी देश नेपाल को तस्करी करके भेजी जा रही हैं। सूत्रों से जानकारी मिली है कि एक पेटी की औसतन कीमत 800 रुपए भारतीय है। जिसे नेपाल देश में लगभग 2000 रुपए नेपाली में बेंचा जा रहा है। चूंकि यह सीजनल तस्करी है, इस वजह से तस्कर सुरक्षा एजेंसियों के हाथ नहीं आ पाते हैं। क्योंकि सीजन शुरू होने से पहले ही सुरक्षा एजेंसियों से तस्कर अच्छी सेटिंग कर लेते हैं। यही मुख्य कारण है कि तस्कर पकड़े नहीं जाते। सदाबहार तस्करों को तो यदाकदा पकड़ लिया जाता है, लेकिन कोल्ड ड्रिंक तस्करों को नहीं पकड़ा जाता। जानकारी यह भी मिली है कि तस्कर जंगल के रास्तों से सारा माल नेपाल भेजते हैं। फिलहाल सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों को कोल्डड्रिंक तस्करी को गम्भीरता से लेते हुए इस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।







