WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
आध्यात्मिकउत्तर प्रदेश

कुंडा में अभूतपूर्व तरीके से मनाया गया प्राण प्रतिष्ठा दिवस

लोगों मे गजब का उल्लास जगह-जगह भंडारे का आयोजन

Savdhan India News

 

कुंडा प्रतापगढ़, प्रभु श्री राम के स्थापना दिवस पर आज पूरे देश के साथ कुंडा में भी अलग-अलग स्थान पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नगर पंचायत कुंडा समेत कुंडा तहसील क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में लोगों ने झांकियां निकाली और मंदिरों की सजावट किया। बताते चलें कि आज प्रभु श्री राम अपने मूल जन्म स्थल पर बने भव्य मंदिर मे प्रधानमंत्री द्वारा प्राण प्रतिष्ठित किये गए।

कुंडा नगर पंचायत के भगवान तिराहा, मेन चौराहा, पांडे का पुरवा, तिलोरी मोड और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आदि स्थानों पर भजन कीर्तन और यज्ञ पूजन का आयोजन किया गया। जहाँ बड़ी संख्या में सनातन प्रेमियों ने हिस्सा लिया और जय श्री राम के नारे लगाए। मेन चौराहे पर एलसीडी लगाकर पूरे कार्यक्रम का प्रसारण किया गया जिसे भारी संख्या में लोगों ने देखा। इस मौके पर कुंडा विधायक राजा भैया के प्रतिनिधि हरि ओम शंकर श्रीवास्तव भी अपने समर्थकों के साथ मौजूद रहे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडा के प्रभारी डॉक्टर राजीव त्रिपाठी और डॉक्टर रोहित सिंह की अगुवाई में अस्पताल परिसर स्थित मंदिर में भावय कार्यक्रम किया गया और प्रसादी बाटी गई साथ ही साथ कुंडा तहसील के पत्रकारों को सम्मानित भी किया गया। रोडवेज बस स्टैंड पर भी एक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जहाँ लोगों ने भगवान की आरती उतारी और प्रसाद वितरण किया गया। कुल मिलाकर पुरी तहसील क्षेत्र में भगवान के प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को भारी संख्या में लोगों ने आयोजित किया और उल्लास के साथ अपने प्रभु राम प्राण के प्रतिष्ठा दिवस को उत्सव की तरह मनाया। बताते चलेंगे कुंडा के विधायक व जनसत्ता दल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भैया विश्व हिंदू परिषद के आमंत्रण पर अयोध्या धाम में मौजूद है।

 


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button