WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
जन समस्या

पीडब्ल्यूडी की लापरवाही पर भड़के ग्रामीण, पुलिया का रास्ता टूटने से दर्जनों गांवों का संपर्क

आक्रोशित ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने व प्रशासन को जुमेदार ठहराया

Savdhan India News

नौगवां खीरी(शिवपूजन वर्मा) पलिया तहसील की ग्राम पंचायत बबौरा के मजरा विष्नुपुर गांव के पास लोक निर्माण विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। विभाग द्वारा मानसून से ठीक पहले शुरू कराया गया पुलिया का निर्माण कार्य अब स्थानीय लोगों के लिए आफत बन गया है। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते पुलिया के पास आवागमन के लिए बनाया गया वैकल्पिक रास्ता पूरी तरह से कटकर बह गया है।
यह संपर्क मार्ग इलाके के कई गांवों और मुख्य कृषि फार्मों को जोड़ने वाला एकमात्र रास्ता था, जिसके पूरी तरह ध्वस्त होने से ग्रामीणों का आवागमन ठप हो गया है। बरसात के इस मौसम में रास्ता कट जाने से गांव में किसी आपातकालीन स्थिति में एम्बुलेंस या पुलिस की गाड़ी का पहुंचना नामुमकिन हो गया है। इसके साथ ही स्कूल जाने वाले बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है क्योंकि स्कूल जाने का रास्ता पूरी तरह बंद हो चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग को यह निर्माण कार्य मानसून आने से पहले ही पूरा कर लेना चाहिए था, लेकिन अब रास्ता कटने से वे पूरी तरह अलग-थलग पड़ गए हैं।
विभाग की इस कार्यप्रणाली से नाराज स्थानीय ग्रामीण गुरमुख सिंह, बलकार सिंह, सुंदर सिंह, बलवीर सिंह, देवेंद्र सिंह, बिल्लू सिंह और जग्गा सिंह सहित दर्जनों लोगों ने तीखा आक्रोश व्यक्त किया है। ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस रास्ते का कोई वैकल्पिक समाधान निकालकर निर्माण कार्य तेज नहीं किया गया, तो वे धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।


Savdhan India News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button