उत्तर प्रदेश
पलिया में नगर पालिका की जमीन पर दबंगई के बल पर अवैध कब्जा
प्रार्थना पत्र देने के बाद पालिका प्रशासन ने नहीं की कार्रवाई

पलिया में नगर पालिका की जमीन पर दबंगई के बल पर अवैध कब्जा
– प्रार्थना पत्र देने के बाद पालिका प्रशासन ने नहीं की कार्रवाई

(निर्जेश मिश्र “सम्पादक”)
पलियाकलां-खीरी। नगर में अतिक्रमणकारियों की संख्या दिन ब दिन बढ़ती जा रही है और पालिका प्रशासन हाथ पर हाथ धरे खामोश बैठा हुआ है। नगर की पालिका रोड पर नगर पालिका की जमीन पर एक व्यक्ति द्वारा दबंगई के बल पर अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है। पालिका प्रशासन को प्रार्थना पत्र देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। बता दें कि इस तरह के अवैध कब्जों की वजह से लोगों को आने-जाने में तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिस कारण आए दिन घटनाएं होती रहती हैं। इस सम्बन्ध में जानकारी लेने पर पालिका प्रशासन ने बताया कि अवैध कब्जे की सूचना प्राप्त हुई है। कार्य रुकवा दिया गया है और अवैध कब्जा करने वाले अमर पुत्र दाताराम को नोटिस भेजी जा रही है।






