

बाराबंकी।सड़क सुरक्षा पखवाड़ा” कार्यक्रम के दृष्टिगत यातायात पुलिस द्वारा छात्र/छात्राओं व वाहन चालकों को यातायात/सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में जागरुक किया गया।
पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद बाराबंकी में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे “सड़क सुरक्षा पखवाड़ा” कार्यक्रम के दृष्टिगत प्रभारी यातायात रामयतन यादव ने हरख स्थित संत कवि बैजनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र/छात्राओं को वाहन चलाते समय व सड़क पार करते समय यातायात नियमों का पालन करने व यातायात नियमों/यातायात चिन्हों के बारे में जानकारी देते हुए यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
इसके अतिरिक्त उ0नि0 यातायात सुनील कुमार सिंह द्वारा हैदरगढ़ क्षेत्र में दोपहिया/चार पहिया वाहन चालकों को निर्धारित सवारी बिठाने व वाहनों में रिफ्लेक्टर लगाकर जागरुक किया गया। यातायात पुलिस द्वारा परिवहन विभाग के साथ अनाधिकृत रूप से संचालित बसों की चेकिंग की गई। राजमार्गों के किनारे स्थित ढ़ाबों व ट्रक चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक करते हुए नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों का चालान किया गया






