सरकार ने दिया फ्री गैस सिलेंडर का तोहफा
विधायक, डीएम व सीडीओ ने लाभार्थी महिलाओं को बांटे डीबीटी प्रतीकात्मक चेक

सरकार ने दिया फ्री गैस सिलेंडर का तोहफा
– विधायक, डीएम व सीडीओ ने लाभार्थी महिलाओं को बांटे डीबीटी प्रतीकात्मक चेक

सावधान इण्डिया न्यूज, लखीमपुर-खीरी। महिलाओं की दिवाली रोशन करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने उज्ज्वला योजना के लाभार्थी महिलाओं को फ्री गैस सिलेंडर की सौगात दी है। कलेक्ट्रेट में आयोजित समारोह में लखनऊ कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग हुई, जिसमें सीएम के उद्बोधन को देखा व सुना गया। जनपदीय कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक योगेश वर्मा ने किया। विधायक ने उज्जवला लाभार्थी राम बेटी, पम्मी देवी, सुनीता, रेयाना बेगम, गुड़िया देवी, अंजुम निशा, रचना पांडेय को ने प्रतीकात्मक चेक का वितरण किया। विधायक ने कहा कि सीएम ने लोक कल्याण संकल्प पत्र के एक संकल्प को पूरा करने का शुभारंभ किया। सरकार दिवाली के बाद होली पर भी फ्री सिलेंडर देगी। 2016 में देश में रसोई गैस की किल्लत समाप्त करने के लिए उज्ज्वला योजना की शुरूआत की गयी थी। पीएम उज्ज्वला योजना’ में सरकार ने निःशुल्क रसोई गैस सिलेण्डर वितरण अभियान का शुभारंभ करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ₹2,312 करोड़ के व्ययभार से प्रदेश के 1.75 करोड़ पात्र परिवारों को लाभान्वित किया है। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने सभी लाभार्थियों को दीपावली के पावन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। डीएसओ अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि खीरी में 05 लाख 24 हजार 667 गरीब महिलाएं उज्ज्वला योजना की लाभार्थी हैं। प्रथम चरण में आधार प्रमाणित लाभार्थियों को निःशुल्क एलपीजी सिलेण्डर रिफिल का वितरण किया गया। जैसे-जैसे लाभार्थियों के आधार प्रमाणित होते जाएंगे, उसी क्रम में उन्हें निःशुल्क सिलेण्डर का वितरण किया जाएगा।







