WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

खभारखेड़ा गांव में हुआ अन्नपूर्णा उचित दर दुकान का शुभारंभ

डीएम, सीडीओ व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने किया लोकार्पण

Savdhan India News

खभारखेड़ा गांव में हुआ अन्नपूर्णा उचित दर दुकान का शुभारंभ

– डीएम, सीडीओ व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने किया लोकार्पण

– मनरेगा के तहत कराया गया दुकान का निर्माण

सावधान इण्डिया न्यूज, लखीमपुर-खीरी। राशन दुकानों में आसानी से खाद्यान्न पहुंचाने और उपभोक्ताओं की सुविधा के उद्देश्य से शुक्रवार को फूलबेहड़ ब्लाक की ग्राम पंचायत खभारखेड़ा में अन्नपूर्णा भवन मॉडल राशन की दुकान का शुभारम्भ कर दिया गया है। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने सीडीओ अनिल कुमार सिंह व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विश्वनाथ सिंह की मौजूदगी में पूजन-अर्चन कर शिलापट का अनावरण कर लोकार्पण किया। डीएम ने कहा कि वितरण प्रणाली में पारदर्शिता को लेकर शासन ने कई निर्णय लिए। खाद्य एवं रसद विभाग की राशन दुकानों के अपग्रेडेशन के संबंध में अन्नपूर्णा उचित दर दुकान एक महत्वपूर्ण कदम है। सीडीओ ने कहा कि अन्नपूर्णा मॉडल दुकान में राशन कार्डधारकों को निर्धारित तिथियों में खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा। इसके लिए इलेक्ट्रॉनिक कांटे एवं ई-पॉस मशीन का उपयोग किया जाएगा। इस दौरान सदर एसडीएम श्रद्धा सिंह, डीसी मनरेगा विपिन कुमार चौधरी, डीएसओ अंजनी कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी पीयूष कुमार सिंह, ग्राम प्रधान बहोरी लाल सहित सभी संबंधित अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button