WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

सड़क हादसे में युवक की हुई दर्दनाक मौत, दो घायल

बनगवां मण्डी से वापस होते समय दुधवा-गौरीफंटा मार्ग पर हुआ हादसा

Savdhan India News

सड़क हादसे में युवक की हुई दर्दनाक मौत, दो घायल

– बनगवां मण्डी से वापस होते समय दुधवा-गौरीफंटा मार्ग पर हुआ हादसा
– बनगवां मण्डी में इलैक्ट्राॅनिक की दुकान करता था मृतक

(निर्जेश मिश्र)

सावधान इण्डिया न्यूज, पलियाकलां-खीरी। सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि बाइक पर सवार दो अन्य युवक गम्भीर रूप से घायल हो गये हैं। जिनमें एक घायल को इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है। उधर अचानक हुई युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटनाक्रम के अनुसार शुक्रवार की शाम पलिया निवासी गौतम ऊर्फ लल्ला पुत्र सुन्दर लाल, साहुल पुत्र मनोज गुप्ता व लालता पुत्र दीनदयाल बनगवां मण्डी से बाइक संख्या यूपी-31 ए वाई- 2308 से अपने घर पलिया वापस जा रहे थे। तभी दुधवा-गौरीफंटा मार्ग पर बीच जंगल में सामने से तेज गति से आ रहे एक ट्रैक्टर-ट्राली ने लापरवाही पूर्वक बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि गौतम ऊर्फ लल्ला (30) की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। साहुल का दाहिना हाथ पूरी तरह से कटकर अलग हो गया, जबकि लालता भी गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मय वाहन के मौके से भागने में सफल रहा। घटना की सूचना मिलते ही गौरीफंटा चौकी प्रभारी अभिषेक पाण्डेय एवं गौरीफंटा कोतवाली के एसआई जितेन्द्र यादव मौके पर पहुंच गये। उन्होंने घयलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर सारी प्राथमिकताएं पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस ने मृतक के भाई कल्लू द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। बता दें कि मृतक की जेब से 36525 रुपये नेपाली और 1730 रूपये भारतीय बरामद हुए हैं, जो पुलिस ने लिखा-पढ़ी करके मृतक के बहनोई राजेश गुप्ता को सुपुर्द कर दिए हैं।

 


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button