WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
मनोरंजन

नगर पालिका सभागार मे हुई गोपास्टमी महोत्सव की बैठक

विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन

Savdhan India News

नगर पालिका सभागार मे हुई गोपास्टमी महोत्सव की बैठक

 

– विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन

(पंकज शुक्ला)

सावधान इण्डिया न्यूज, गोला गोकर्णनाथ-खीरी। धर्मादा समिति गौशाला की बैठक नगर पालिका सभागार में गोपाष्टमी महोत्सव की तैयारी एवं व्यवस्था हेतु विजय शुक्ल रिंकू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें 14 से 20 नवम्बर तक गोपाष्टमी महोत्सव के प्रतिदिन होने वाले कार्यक्रमों की रुपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गयी। इसके साथ ही सर्वसम्मति से तय हुआ कि दिनांक 14 नवम्बर को स्वच्छता अभियान रोट्रेक्ट क्लब (यूथ) द्वारा, 15 नवम्बर को गौ स्नान पैरामाउंट कोचिंग संस्थान द्वारा, उन्नकेश कृषि संस्थान द्वारा 16 नवम्बर को कवि गोष्ठी, छोटे लाल दीक्षित स्मृति फाउण्डेशन एवं स्मृति सृजन फाउण्डेशन द्वारा 17 नवम्बर को गौ रक्षा संकल्प, विद्यालय प्रधानाचार्य एवं प्रबंधक कल्याण समिति द्वारा 18 नवम्बर को चिकित्सा शिविर लायंस क्लब गोला द्वारा, 19 नवम्बर को संत सम्मेलन भारत विकास परिषद गोला द्वारा एवं समापन 20 नवम्बर को गौ पूजन , हवन, सम्मान समारोह एवं भण्डारे के साथ होगा।
इस अवसर पर श्रवण महेश्वरी, रविन्द्र कटियार, शैलेन्द्र सक्सेना,सुयश त्रिवेदी, गौरव ज्ञान त्रिपाठी,विकास मिश्रा, श्याम राजपूत,मनोज सक्सेना,अवधेश कुमार मिश्रा,पटेल सुशील वर्मा,सुरेश ठाकुर, डी पी श्रीवास्तव,संजय कुमार तिवारी,अभिषेक विश्वास,डा. सौरभ दीक्षित, डा. आदर्श दीक्षित,डा. पियूष शुक्ला, विनीत भदौरिया,धीरज बाजपेई, काके सहगल, लवकुश अवस्थी, विमलेश वर्मा, शत्रोहन मिश्रा आशुतोष मिश्रा, सहित अनेक समाजसेवी उपस्थिति रहे।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button