आयुर्वेद दिवस को मनाने के लिये गोष्ठी का हुआ आयोजन
गोष्ठी में रोगों के उपचार की गयी विस्तृत जानकारी

आयुर्वेद दिवस को मनाने के लिये गोष्ठी का हुआ आयोजन
– गोष्ठी में रोगों के उपचार की गयी विस्तृत जानकारी

(पंकज शुक्ला)
सावधान इण्डिया न्यूज, गोला गोकर्णनाथ-खीरी। आयुष मंत्रालय भारत सरकार के आदेश के अनुपालन में आयुर्वेद दिवस थीम आयुर्वेद फॉर वन हेल्थ की टैगलाइन हर दिन हर किसी के लिए आयुर्वेद के रूप में 10 नवंबर को धनतेरस के शुभ दिन पर आयुर्वेद दिवस मनाया जाएगा । इसी क्रम में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा .हरबंस कुमार के कुशल मार्गदर्शन में अष्टम आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में पूरे जिले में आयुर्वेद सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसमे विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत कृषक समाज इन्टर कॉलेज गोला में प्रधानाचार्य डॉ एल आर वर्मा की अध्यक्षता में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय मूड़ा गालिब के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ सुदीप तिवारी द्वारा “छात्रों के लिए आयुर्वेद “विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने विद्यार्थियों का आयुर्वेद से परिचय कराते वात पित्त एवम कफ प्रकृति की पहचान स्वयं करने के साथ ऋतु एवम दिन के अनुसार जैविक घड़ी के अनुरूप प्रकृति विरूद्ध व अनुकूल पथ्य व अपथ्य आहार के विषय में बताया । प्रभारी चिकित्साधिकारी राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय गोला डॉ हरबंस द्वारा आयुर्वेदिक गार्डेन में जड़ी बूटियों के पहचान कर घर व विद्यालय के हर्बल गार्डन में रोपित करने के लिऐ प्रेरित किया गया । इस सेमिनार में योगाचार्य शशिकान्त दीक्षित के द्वारा छात्रों के जीवन में स्वस्थ रहने के लिए योग चिकित्सा के विषय में बताने के साथ साथ मनो कायिक रोग निवारण में सहायक योग उपचार की जानकारी दी गई। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ और लगभग 5570 विद्यार्थी उपस्थित रहे अंत में प्रधानाचार्य द्वारा आए हुए अतिथि चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों से अपने जीवन में आयुर्वेद को अपनाने की अपील की गई।







