09 नवंबर को होगा जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से होगा आयोजन

09 नवंबर को होगा जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन
– युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से होगा आयोजन

सावधान इण्डिया न्यूज, लखीमपुर-खीरी। युवा कल्याण विभाग एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से स्थानी ब्लॉक सभागार में 09 नवंबर को जनपदीय युुवा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें संस्कृति में समूह लोक नृत्य, समूह लोकगीत, एकल लोक नृत्य, एकल लोक गीत, जीवन जीने का कौशल : कहानी लेखन, पोस्टर बनाना, शब्द पांडित्य, फोटोग्राफी, विषयगत प्रतियोगिताएं : विशिष्ट थीम, किसी भी सरकारी प्रविष्टि पर दी गई थीम सहित कई लोक विधाओं के प्रतिभागी शामिल होंगे। उक्त जानकारी जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय विकास दल अधिकारी बलवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि “एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की थीम पर जनपदीय युवा उत्सव आयोजित होंगे। जनपदीय युवा उत्सव में प्रतिभाग करने के लिए जनपद के कलाकारों को आमंत्रित कर एक दिवसीय जनपद स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित होगी। जिसमें राष्ट्रीय युवा उत्सव हेतु नवीनीकृत लोकगीत, लोकनृत्य की विधाओं में ग्रुप व एकल रूप में से मंचन, कहानी लेखन, पोस्टर बनाना, भाषण प्रतियोगिता, फोटोग्राफी, तथा प्रदेश को आवंटित थीम की प्रतियोगिताओं को सम्मिलित किया जाएगा।







