ताइक्वांडो एकेडमी द्वारा कलर बेल्ट प्रमोशन का हुआ आयोजन
ताइक्वांडो एकेडमी द्वारा कलर बेल्ट प्रमोशन का हुआ आयोजन

ताइक्वांडो एकेडमी द्वारा कलर बेल्ट प्रमोशन का हुआ आयोजन
(निर्जेश मिश्र “सम्पादक”)
सावधान इण्डिया न्यूज, पलियाकलां-खीरी। रविवार को पलिया ताइक्वांडो एकेडमी द्वारा श्रीरामलीला मैदान में कलर बेल्ट प्रमोशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चीफ कोच प्रदीप कुमार और पलिया कोच अरुण तिवारी द्वारा अधिरा मौर्या, स्तुति मौर्या, आरुष मौर्या, सोयम गुप्ता, रवनीत कौर, मनिंदर सिंह, वीर सक्सेना, मयंक भास्कर, अग्रिमा मौर्या एवं पूर्वी खन्ना को येलो बेल्ट,अविका भास्कर, विश्वनाथ अरोड़ा, अग्रिमा जायसवाल को ग्रीन बेल्ट, यशस्विनी नाग, शाम्भवी नाग, श्रन्या गुप्ता, अविरल मौर्या, भाव्या गुप्ता, वरदान गुप्ता, देवांशी वर्मा, सचिन पांडेय, अयति पांडेय, शिवानी पाल, शौर्या गुप्ता, अव्यांश गुप्ता, स्तव्य बंसल, चंद्रप्रकाश मिश्रा को ग्रीन वन बेल्ट, आन्या प्रजापति को ब्लू बेल्ट, अर्जित सिंह, अभिनव मौर्या को रेड बेल्ट, गुनीत वालिया को रेड वन बेल्ट पहनाकर तथा प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। पलिया कोच अरुण तिवारी ने खिलाड़ियों को और अधिक परिश्रम, एकाग्रता व अनुशासन के साथ अभ्यास करने की सलाह दी।चीफ कोच प्रदीप कुमार ने सभी खिलाड़ियों को बधाई व शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में सभी खिलाड़ियों के अभिभावकों ने उपस्थित रहकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम में लखीमपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के उपाध्यक्ष दिनेश कुमार, कल्पना झा, चंदन निषाद एवं करण कुमार ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।






