जनता दर्शन में डीएम के आदेश पर ऑन स्पॉट फरियादी की बहाल हुई पेंशन
डीएम ने पेंशन को कराया अनब्लॉक, अगले माह से फरियादी महिला को मिलेगी पेंशन

जनता दर्शन में डीएम के आदेश पर ऑन स्पॉट फरियादी की बहाल हुई पेंशन
डीएम ने पेंशन को कराया अनब्लॉक, अगले माह से फरियादी महिला को मिलेगी पेंशन

लखीमपुर-खीरी। मितौली तहसील क्षेत्र के ग्राम मैगलगंज निवासी राधिका देवी पत्नी रज्जन लाल अपनी फरियाद लेकर सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन पहुंची। पीड़िता ने डीएम महेंद्र बहादुर सिंह को बताया कि सत्यापन के दौरान कागजों में सचिव ने उसे मृत दिखा दिया, जिस कारण उसकी पेंशन बन्द कर दी गई। डीएम ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को तलब करते हुए महिला की पेंशन तत्काल प्रभाव से शुरू कराने और दोषी कर्मियों के खिलाफ जांच के निर्देश दिए।
डीएम के निर्देश पर कलेक्ट्रेट पहुंचे डीएसडब्लूओ सुधांशु शेखर ने पूरे मामले को चेक कराया, जिसमें पेंशनभोगी महिला की शिकायत सही मिली। सत्यापन के दौरान सचिव ने फरियादी महिला को मृतक दिखा दिया था। उन्होंने पेंशन को अनब्लॉक कराया। फरियादी महिला की केवाईसी कराते हुए विकास भवन स्थित इंडियन बैंक पहुंचकर एनपीसीआई कराया। अगले माह को मिलने वाली किस्त में महिला को पेंशन का लाभ मिलेगा।






