11 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ एक नेपाली तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल
लखीमपुर जिला के थाना सम्पूर्णानगर पुलिस ने की कार्रवाई


11 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ एक नेपाली तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल
– लखीमपुर जिला के थाना सम्पूर्णानगर पुलिस ने की कार्रवाई
(अमन गुप्ता)
लखीमपुर खीरी जिले के पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के दिशा निर्देशन में अपराध व अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे अभियान के चलते रविवार को थाना संपूर्णानगर के प्रभारी निरीक्षक मनबोध तिवारी के दिशा निर्देश पर उप निरीक्षक आदित्य कुमार यादव ने अपने हमराहियों के साथ मिलकर मुखबिर की सूचना पर गोविंद नगर चौराहे से 40 कदम दूर से एक नेपाली तस्कर को अवैध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर लिया जिनके पास से 11 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर व एक नेपाली बाइक बरामद हुआ है, वहीं पूछताछ के दौरान तस्कर ने अपना नाम भीम बहादुर सिजाली पुत्र शेर बहादुर सिजाली निवासी राजोपुर थाना राजोपुर जिला कैलाली नेपाल राष्ट्री बताया है जिनको पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कागजी कार्रवाई करते हुए तस्कर को जेल भेज दिया है ।





