सीएचसी अधीक्षक ने आशा कार्यकत्रियों को दी धमकी
मानदेय की मांग करने पर नौकरी से निकालने एवं रिपोर्ट दर्ज कराने की भी अधीक्षक ने दे दी धमकी

सीएचसी अधीक्षक ने आशा कार्यकत्रियों को दी धमकी
-मानदेय की मांग करने पर नौकरी से निकालने एवं रिपोर्ट दर्ज कराने की भी अधीक्षक ने दे दी धमकी

(निर्जेश मिश्र “सम्पादक”)
सावधान इण्डिया न्यूज, पलियाकलां-खीरी। अब आशाएं अपना हक भी नहीं मांग सकती हैं, क्योंकि पलिया सीएचसी अधीक्षक ने आशाओं को कार्य से हटा देने और उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी जो दे डाली। मित्रों पलिया सीएचसी में कार्यरत आशाओं को उनके द्वारा किए गये कार्यों का मानदेय नहीं दिया गया है। त्यौहार के मद्देनजर आशाओं के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। बता दें कि यह कोई पार्टटाइम जाब तो है नहीं, जिसे कुछ समय के लिए करने के बाद अपना कोई अन्य कार्य कर लिया जाए। आशाओं से तमाम कार्य कराए जा रहे हैं। इसके बाद भी उन्हें अपने मानदेय के लिए बार-बार कहना पड़ता है, ज्ञापन देना पड़ता है। ज्ञापन देना और अपने हक के लिए लड़ना हर कर्मचारी का अधिकार है। परन्तु पलिया सीएचसी अधीक्षक ने आशाओं को मानदेय के लिए आवाज उठाने पर कार्य से हटा देने और उनके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी दे डाली। अधीक्षक की धमकी से आशाएं काफी सहमी हुई हैं। सुनिए क्या धमकी दे रहे हैं पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक





