WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
राजनीति

लखीमपुर : शेर के हमले में किसान की मौत, किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृज मौर्या ने पीड़ित परिवार से जताया दुख

बृज मौर्या ने मौके से ही वन विभाग के उच्चाधिकारियों से फोन पर वार्ता की और पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की।

Savdhan India News

​पलिया कलां (खीरी) क्षेत्र में आदमखोर होते जा रहे वन्य जीवों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ग्राम पंचायत मझरा पश्चिम स्थित इंदिरा नगर में शेर के हमले से एक और किसान की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त है।
​मिली जानकारी के अनुसार, इंदिरा नगर निवासी प्रगट सिंह बीते शाम जब घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में घात लगाए बैठे शेर ने उन पर हमला कर दिया। शेर उन्हें घसीटते हुए पास के गन्ने के खेत में ले गया। जब वह देर रात तक घर नहीं पहुंचे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। सुबह खोजबीन के दौरान गन्ने की मेढ़ पर उनकी चप्पल और गमछा बरामद हुआ। खेत के अंदर जाने पर प्रगट सिंह का अधखाया शव मिलने से कोहराम मच गया। ​घटना की सूचना मिलते ही किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृज मौर्या तत्काल पीड़ित के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने शासन-प्रशासन और वन विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा वन विभाग की घोर लापरवाही के कारण क्षेत्र में अब तक कई मासूम अपनी जान गंवा चुके हैं। आए दिन हो रही इन घटनाओं के बावजूद विभाग कुंभकर्णी नींद सोया हुआ है। शेर का आतंक दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। जिससे किसान अपने खेतों में जाने से डर रहे हैं। ​शेर के हमले में किसान की मौत, किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृज मौर्या ने पीड़ित परिवार से जताया दुख बृज मौर्या ने मौके से ही वन विभाग के उच्चाधिकारियों से फोन पर वार्ता की और पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की। डीएफओ पलिया कलां ने मामले की गंभीरता को देखते हुए परिवार को 5 लाख रुपये की सहायता राशि दिलाने का आश्वासन दिया है।
​ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही शेर को पकड़ने के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए, तो वे सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button