WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
सावधान इण्डिया न्यूज

लखीमपुर खीरी : नेपाल चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा सील, एसएसबी ने बढ़ाई चौकस​

02 मार्च की मध्य रात्रि (12:00 बजे) से सीमा के दोनों ओर आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।

Savdhan India News

संपूर्णानगर /बसही
नेपाल में आगामी चुनावों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने हेतु अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। कमांडेंट शेर सिंह चौधरी के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में रविवार (01 मार्च) को बसही क्षेत्र से लगी सीमा पर विशेष सतर्कता अभियान चलाया गया।
​सुरक्षा मानकों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि 02 मार्च की मध्य रात्रि (12:00 बजे) से सीमा के दोनों ओर आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधियों को रोकने के लिए सीमा को सील रखने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
​यह विशेष सुरक्षा कार्यवाही बसही कैंप कमांडर एवं सहायक कमांडेंट गगनप्रीत सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुई। गश्त दल में सहायक कमांडेंट सुश्री पूनम मीणा सहित एसएसबी (SSB) के कुल 15 कार्मिक शामिल रहे। टीम ने सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन पेट्रोलिंग (गश्त) की और स्थानीय निवासियों से संवाद किया।

सीमा सुरक्षा बल की इस टीम में सहायक उपनिरीक्षक अश्वनी, रामाशीष मेहता, मुकेश कुमार, विवेक कुमार, मोहित जांगरा, पंकज कुमार गुर्जर, हिमांशु कुमार गुर्जर, सरोज, साक्षी कटिहार, राजू वर्मा और रणजीत सिंह जैसे अनुभवी जवान शामिल रहे।

​पेट्रोलिंग के दौरान एसएसबी अधिकारियों ने सीमावर्ती गांव के लोगों को नेपाल चुनाव के महत्व और सीमा सील किए जाने के कारणों से अवगत कराया। ग्रामीणों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सुरक्षा में सहयोग करने की अपील की गई। बल के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सीमा क्षेत्र में शांति, कानून-व्यवस्था और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा बल पूरी तरह सजग और प्रतिबद्ध है।

 


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button