WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

स्थानान्तरण के बाद अधिशाषी अधिकारी को दी गई विदाई

नगर पालिका परिषद के ईओ जीलाल के विदाई समारोह का हुआ आयोजन

Savdhan India News

स्थानान्तरण के बाद अधिशाषी अधिकारी को दी गई विदाई

– नगर पालिका परिषद के ईओ जीलाल के विदाई समारोह का हुआ आयोजन

गोलागोकर्णनाथ-खीरी। नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी जीलाल का पदान्नति के बाद मिर्जापुर स्थानान्तरण कर दिय गया। इस अवसर पर पालिका परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

इस मौके पर मौजूद चेयरमैन विजय शुक्ला ‘‘रिंकू’’ ने कहा कि ईओ जी लाल ने पालिका के कार्यो को व्यवस्थित ढंग से करना सिखाया। बहुत ही कम समय में अपनी कार्यपद्धति से सभी के दिलों में उन्होंने जगह बना ली। विदाई समारोह में उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। ईओ जीलाल ने कहा कि हमारा यहां से स्थानान्तरण जरूर हो गया है, लेकिन यहां से जाने के बाद भी हम गोलावासियों को भूल नहीं पाएंगे। यहां का स्टाफ और नगर की जनता हमेशा उनके दिल में रहेगी। इस अवसर पर एसआई संदीप वर्मा, अमित श्रीवास्तव, अवधेश कुमार, राम सिंह, एआर अंसारी, वैभव त्रिपाठी, सभासद अल्लू सैनी, मोहित कनौजिया, रियाजुद्दीन, धर्मेन्द बाल्मीकि, राजेश वर्मा, आनंद सोनी, नानक चंद्र वर्मा, भोली गिरि, हरिओम वर्मा, शत्रोहन मिश्रा, रविन्द्र कटियार, अनुराग गुप्ता, धीरज बाजपेयी, विमलेश वर्मा, मनोज गुप्ता व काके सहगल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button