ढखबा पुलिस चौकी पर कराया जा रहा शिव मंदिर का निर्माण
ढखबा पुलिस चौकी पर कराया जा रहा शिव मंदिर का निर्माण

ढखबा पुलिस चौकी पर कराया जा रहा शिव मंदिर का निर्माण

गोलागोकरणनाथ-खीरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र की ढखबा पुलिस चौकी के सामने चौकी पुलिस व जनता के सहयोग से भगवान शंकर के मन्दिर का निर्माण कराया जा रहा है।
बता दें कि बीते दो वर्षो से पुलिस चौकी पर तैनात आरक्षी अरविंद फौजी अपनी कार्य कुशलता के चलते क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हुए हैं। जनता की सेवा के साथ-साथ व धार्मिक कार्यों में भी बढचढ कर हिस्सा लेते हैं। चार माह पूर्व छोटी काशी के विश्वविख्यात सावन मेले में स्टाफ के साथ उन्होंने कांवड़ियो की सेवा व आवाभगत के चलते व पूरे दो सावन निःशुल्क शीतल जल व फल वितरित किए थे। पुलिस चौकी का भी निर्माण उन्हीं की अगुवाई में किया गया था, जिसका पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने फीता काटकर उद्घाटन किया था। चौकी इंचार्ज जितेंद्र पाल सिंह की प्रेरणा से सभी के सहयोग से भगवान शिव मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। आरक्षी अरविंद फौजी ने बताया कि अतिशीघ्र ही मन्दिर का निर्माण पूरा हो जायेगा। उसके उपरान्त शुभ मुहूर्त देखकर भगवान भोलेनाथ का शिवलिंग स्थापित कराकर विशाल भंडारे का आयोजन किया जायेगा।






