WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति : प्रभारी डीएम ने ली की मासिक समीक्षा बैठक दिए निर्देश

- डीएम ने बैठक में सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Savdhan India News

जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति : प्रभारी डीएम ने ली की मासिक समीक्षा बैठक दिए निर्देश

– डीएम ने बैठक में सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश


लखीमपुर-खीरी। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी डीएम अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में डीएम ने संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
प्रभारी डीएम नें कहा कि डीटीएफ के सदस्य सभी संबंधित अधिकारीगण अनिवार्य रूप से विद्यालयों के निरीक्षण को पूर्ण करते हुए अपनी अद्यतन आख्या बीएसए के जरिए उन्हें भिजवाएं। बीडीओ व बीईओ आपसी समन्वय से कायाकल्प के अधूरे कामों को समयबद्ध रूप से पूरा कराएं। उन्होंने परिषदीय विद्यालयों व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए, कार्यदायी संस्था को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधूरे निर्माण कार्यों को समयबद्ध रूप से गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। यदि कहीं कोई बाधा उत्पन्न हो तो उसे उनके संज्ञान में लाया जाए। जिन विद्यालयों में बाउंड्री वाल व शौचालय का काम अधूरा है, वहां बीईओ स्वयं अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण करते हुए युद्धस्तर पर गुणवत्तायुक्त काम को पूरा कराएं। बैठक में डीएम ने एसएमसी गठन सूचना प्रेरणा पोर्टल पर अपलोडिंग, केजीबीवी परिसर में एकेडमिक, छात्रावास निर्माण की प्रगति, डीबीटी मॉडल, स्कूल चलो अभियान, मिशन प्रेरणा, फेज-दो सहित विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा कर जरूरी निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि बीईओ अपने आवंटित ब्लॉक में अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण को बढ़ाते हुए उपस्थिति को शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास करें। अभियान के दौरान कम उपस्थिति वाले बच्चों के घर पहुंचकर उनकी उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए। विद्यालयों के शैक्षिक व भौतिक गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। बीएसए प्रवीण तिवारी ने बताया कि आज की बैठक में जो भी निर्देश डीएम/सीडीओ द्वारा दिए गए ळे।, उनका पूर्णतया अनुपालन किया जाएगा। बैठक में डीआईओएस डॉ महेंद्र प्रताप सिंह, डीएसओ अंजनी कुमार सिंह व समस्त खंड शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button