उत्तर प्रदेश
सड़क निर्माण में किया जा रहा घटिया सामग्री का प्रयोग
सड़क निर्माण में किया जा रहा घटिया सामग्री का प्रयोग

सड़क निर्माण में किया जा रहा घटिया सामग्री का प्रयोग

गोलागोकरननाथ-खीरी। तहसील क्षेत्र की कुंभी ब्लाक ग्राम देवकली से कंधरापुर जाने वाली सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। यह सड़क पूर्व में मंडी समिति से बनवाई गई थी, जिसका पुनः निर्माण कार्य जारी है। ठेकेदार ने सड़क निर्माण में काफी अनियमिताएं की हैं। और मानकों के अनुरूप न तो गिट्टी डाली गई है और न ही तारकोल का उपयोग किया जा रहा है। निर्माण कार्य की बात करें तो सड़क पर लाल बालू पड़ी हुई है, जिसको सही ढंग से साफ तक नहीं किया जा रहा है। बता दें कि इस मार्ग से किसान गन्ना लेकर चीनी मिल को जाते हैं। इसी मार्ग से होकर कंधरापुर, कोरैया, सेमरई, शेरपुर, सकेथू कोडरी, जमालपुर, मदारपुर बसही व बांसगांव सहित दर्जनों गांव के लोगों का आवागवन रहता है। जिम्मेदार अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे क्षेत्रवासियों को खासा रोष व्याप्त है।






