उत्तर प्रदेश
गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त की जब्त हुई एक अर्टिगा कार
गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त की जब्त हुई एक अर्टिगा कार











लखीमपुर-खीरी। तिकुनियाँ कोतवाली व थाना पढुआ पुलिस ने राजस्व विभाग की संयुक्त टीम के साथ गैंगस्टर एक्ट से सम्बन्धित एक अभियुक्त की अपराध से अर्जित लगभग 10 लाख रुपये कीमत की एक अर्टिगा मारुति कार को जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आगामी लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराये जाने के उद्देश्य से जनपद खीरी पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अंतर्गत अपराध से अर्जित की गयी संपत्ति को कुर्क कर जब्तीकरण की कार्यवाही निरंतर रूप से की जा रही है। इसी क्रम में आज मंगलवार को जिलाधिकारी के आदेश वाद संख्या 684/24 के अनुपालन में गैंगस्टर एक्ट थाना निघासन से सम्बन्धित अभियुक्त फारूक पुत्र फजल करीम निवासी ग्राम सोठियाना मजरा दुलही द्वारा अपराध से अर्जित लगभग दस लाख रुपये की एक अर्टिगा कार नम्बर UP 32 EX 1700 के जब्तीकरण की कार्यवाही की गई है।

