











पलियाकलां-खीरी। मित्रों यह दृश्य दुधवा टाइगर रिजर्व पर्यटन स्थल के म्यूजियम का है। इस म्यूजियम का कायाकल्प किया गया है। अब इसका दृश्य पहले से कहीं अधिक सुन्दर और मनमोहक बना दिया गया है। म्यूजियम के अन्दर सुन्दर सा आधुनिक जंगल बनाया गया है। जिसमें हाथी, टाइगर, बन्दर, अजगर, गैंडा सहित विभिन्न प्रकार के जीव-जन्तुओं की आकृतियाँ बनवायी गयी हैं, जो यहां आने वाले पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र रहती हैं। यहां जंगल सफारी का तो शुल्क देना होता है, परन्तु म्यूजियम में प्रवेश एकदम नि:शुल्क रखा गया है।

