उत्तर प्रदेश
रोडवेज कार्यालय में एकल कर्मचारी होने से यात्रियों को परेशानी
रोडवेज कार्यालय में एकल कर्मचारी होने से यात्रियों को परेशानी











पलियाकलां-खीरी। रोडवेज कार्यालय में एक कर्मचारी होने के कारण रविवार के दिन यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय रोडवेज कार्यालय में एकल कर्मचारी की तैनाती है। इस वजह से रविवार के दिन कार्यालय में ताला लटका रहता है, जिस कारण यात्रियों को बसों के आने-जाने का समय जानने के लिए परेशान होना पड़ता है। मौके पर मौजूद कुछ यात्रियों ने बताया कि उन लोगों को बरेली जाना है। परन्तु बस का समय ज्ञात न होने के कारण वह काफी देर से यहां खड़े हैं। यहां पर न तो बैठने की कोई जगह है और न ही छाया। धूप में वह लोग परेशान हो जाते हैं। वहीं मौजूद रोडवेज के एक बस चालक ने बताया कि रविवार के दिन रोडवेज के उन सभी कार्यालयों में अवकाश रहता है, जहां मात्र एक ही कर्मचारी होता है। यात्रियों की सुविधाओं को मद्देनजर रखते हुए इस तरह के रोडवेज के कार्यालयों में सरकार को दो कर्मचारियों की नियुक्ति करनी चाहिए, ताकि अवकाश के दिन भी कार्यालय से यात्रियों का सम्पर्क बना रहे।

