किसान आन्दोलन के चलते किसानों ने नगर में निकाली ट्रैक्टर यात्रा
किसान आन्दोलन के चलते किसानों ने नगर में निकाली ट्रैक्टर यात्रा

किसान आन्दोलन के चलते किसानों ने नगर में निकाली ट्रैक्टर यात्रा

गोलागोकर्णनाथ-खीरी। भारत सरकार से अपनी मांगों के लेकर कई दिनों से शंभू बार्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को सहयोग देने के लिए आज नगर में किसान संगठनों ने ट्रैक्टर यात्रा निकाली। किसान नेताओ ने रैली के उपरान्त उपजिलाधिकारी को चौदह सूत्रीय मांगों से सम्बन्धित एक ज्ञापन सौंपा। वही ट्रैक्टर यात्रा गोला मंडी से तहसील तक निकाली गई। जिसमें मुख्य 14 मांगे रखी गई है। जो कि एसडीएम गोला को ज्ञापन सौपा गया है। पंजाब व हरियाणा के किसानों के समर्थन में यह ट्रैक्टर यात्रा रैली निकाली गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बलकार सिंह, मनदीप सिंह, गुरजंट सिंह, मनजीत सिंह, अमनदीप सिंह, लाला शाह मोहम्मद, आरिफ, पाल सिंह, उत्तम यादव, हरप्रीत सिंह, प्रमोद कुमार, गेंदन लाल, बिहारी, मुजीबउल खान, रमेश कुमार, धर्मेंद्र सिंह, राजा भैया, जरनैल सिंह, गुरविंदर सिंह काका, रेशम सिंह, गुरजीत सिंह बापू, गुरदीप सिंह, कुलवंत सिंह, जर्मन सिंह, जवाहर सिंह, रोहित यादव, धीरज यादव, रामदयाल, पंकज कुमार, रामसेवक, मनदीप सिंह, सुरेंद्र कुमार, हर्षदीप सिंह, सुखविंदर सिंह, हरदयाल सिंह, जितेंद्र पटेल व बांके बिहारी सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।






