वन बीट मेडिकल ग्रुप द्वारा आयोजित खेल प्रतियोगिता में हुआ बॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन
वन बीट मेडिकल ग्रुप द्वारा आयोजित खेल प्रतियोगिता में हुआ बॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन

वन बीट मेडिकल ग्रुप द्वारा आयोजित खेल प्रतियोगिता में हुआ बॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन

पलियाकलां/भीरा-खीरी। वन बीट मेडिकल ग्रुप द्वारा आयोजित खेल प्रतियोगिता में आज बॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बन वीट ग्रुप सहित विभन्न स्कूलों के छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
बता दें कि प्रतियोगिता में विजेताओं की अभी घोषणा नहीं की गई है। देर शाम तक चले खेल में बन वीट ग्रुप के अलावा अन्य सभ्रान्त लोगों ने उपस्थित रहकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इसी दौरान खेल मैदान में पहुंचे वन क्षेत्राधिकारी राजकुमार शर्मा ने बन वीट ग्रुप के चेयरमैन सरदार बहादुर सिंह से मुलाकात की। उन्होंने खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। मैनेजमेंट टीम ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। वन बीट मेडिकल ग्रुप द्वारा आयोजित कार्यक्रम में लगभग सभी विभागों के अधिकारियों एवं क्षेत्रवासियों का साथ मिल रहा है। जानकारी देते चेयरमैन सरदार बहादुर सिंह ने बताया कि बन वीट ग्रुप का भी इस आयोजन में अपार सहयोग मिल रहा है। हमारी पूरी टीम वार्षिकोत्सव में तन-मन से लगी हुई है। इसके लिए वह अपनी पूरी टीम को बहुत-बहुत धन्यवाद देते हैं। वहीं बन वीट कॉलेज के प्रशानिक अधिकारी अमित पाल ने बताया कि यह आयोजन 21 फरवरी तक चलेगा। उन्होंने बताया कि वार्षिकोत्सव में होने वाली प्रतियोगिताओं की अपडेट वह समय-समय पर ग्रुप के माध्यम से मीडिया को उपलब्ध कराते रहेंगे।






