उत्तर प्रदेश
पाॅम रिसोर्ट में हुआ वाटर पार्क का उद्घाटन
मुख्य अतिथि डाॅ एके कपूर व विशिष्ट अतिथि केबी गुप्ता ने फीता काटकर किया शुभारम्भ

पाॅम रिसोर्ट में हुआ वाटर पार्क का उद्घाटन
-मुख्य अतिथि डाॅ एके कपूर व विशिष्ट अतिथि केबी गुप्ता ने फीता काटकर किया शुभारम्भ

पलियाकलां-खीरी। नगर की दुधवा रोड पर स्थित दुधवा पॉम रिसोर्ट में नवनिर्मित वाटर पार्क “दुधवा फन वर्ल्ड” का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया।
उद्घाटन समारोह में पहुंचे नगर के प्रख्यात चिकित्सक एके कपूर, पलिया नगर पालिकाध्यक्ष केबी गुप्ता, जिला उद्योग व्यापार मण्डल महामंत्री अमित महाजन व दुधवा पाम रिसोर्ट के संस्थापक सेवानिवृत्त डिप्टी एसपी बालकराम ने फीता काटकर वाटर पार्क का शुभारम्भ किया। उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों को दुधवा पॉम रिसोर्ट के स्वामी बालकराम व मैनेजिंग डायरेक्टर संजय कुमार ने शाल ओढ़ाते हुये स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला उद्योग व्यापार मण्डल महामंत्री अमित महाजन ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डाॅक्टर एके कपूर ने कहा कि पलिया जैसी जगह पर वाटर पार्क जैसी सुविधा मुहैया होने से पर्यटकों का रुझान और बढ़ेगा। पर्यटन के दृष्टिकोण से दुधवा का स्थान अपने आप में ही बहुत महत्वपूर्ण है।
विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष केबी गुप्ता ने कहा कि पलिया जैसी जगह में दुधवा पॉम रिसोर्ट और वाटर पार्क का संचालन होना नगर व क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। एड. अमित महाजन ने कहा कि पर्यटन के दृष्टिकोण से दुधवा का स्थान अपने आप में ही बहुत महत्वपूर्ण है। दून स्कूल के चेयरमैन जगत चौधरी ने कहा कि दुधवा पार्क का क्षेत्र जैव विविधताओं और उसमे स्वछंद विचरण करने वाले दुर्लभ जीव जंतुओं के लिए जाना जाता है। उसके पास में ही दुधवा पॉम रिसोर्ट और वाटर पार्क का संचालन करना अपने आप में एक रोमांच की बात है। दुधवा पॉम रिसोर्ट एण्ड वाटर पार्क के संचालक बालकराम व संजय कुमार ने बताया कि वाटर पार्क में बच्चों व बड़ों के नहाने के लिए स्विमिंग पूल, किड पूल, स्लाइड, रेन डांस, शावर, जिगुजी सहित झूलों व झरनों आदि की व्यवस्था की गई है, जिसमें ग्रुप विजिट जैसी स्कूली बच्चों के ग्रुप आदि समूहों के लिए विशेष डिस्काउंट भी किया जाएगा। पांच साल तक के बच्चो को टिकट नहीं लगेगा केवल 100 रूपए कास्ट्यूम चार्ज ही लगेगा। 5 साल से अधिक बच्चों और बड़ों का टिकट 250 रुपए रहेगा, जिसमे लाकर और कॉस्ट्यूम आदि का चार्ज जुड़ा हुआ है। वाटर पार्क के खुलने का समय प्रातः 08:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा। उसके बाद दोपहर 01.30 बजे से सायं 06.30 बजे तक का है। इस दौरान अतिथिगणों के अतिरिक्त समाजसेवी युवा नेता रवि गुप्ता, मेडिकल एसोसिएशन के महामंत्री शैलेंद्र श्रीवास्तव, मनोज अग्रवाल गोल्डन, शमसेर सिंह, जगत चौधरी, चंचल सिंह खैरा, मंजीत सिंह खैरा, चरन जीत सिंह, पण्डित महेश प्रसाद, ओमप्रकाश सुमन, रोहित गुप्ता, एजाज अली रमाशंकर, मयंक गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, रामचंद्र, गुरविंदर सिंह, राजकुमार गौतम, अवनीश, उमेश, प्रेम कुमार व टीकाराम सहित नगर व क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
https://youtu.be/Uo8XXrJxlA0?si=3KXGl6yrnD2xgXxl






