WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
क्राइम

शराबी पति ने अपनी पत्नी को उतारा मौत के घाट

सनसनीखेज घटना से दहल उठा पूरा गांव, मायके वालों ने पति सहित चार लोगों पर लगाया हत्या करने का आरोप

Savdhan India News

शराबी पति ने अपनी पत्नी को उतारा मौत के घाट

– सनसनीखेज घटना से दहल उठा पूरा गांव, मायके वालों ने पति सहित चार लोगों पर लगाया हत्या करने का आरोप

(निर्जेश मिश्र “सम्पादक”)

सावधान इण्डिया न्यूज, पीलीभीत। जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मिलक सरैंदा पट्टी निवासी हर स्वरूप ने अपनी पत्नी प्रीति की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी पति ने थाने पहुंचकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। इस सनसनीखेज घटना से पूरे गांव में हड़कम्प मच गया। घटनास्थल पर पहुंची जहानाबाद पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। वारदाद की सूचना होते ही सीओ सदर प्रतीक दहिया व अपर पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। मृतका के मायके वालों ने ससुराल के चार लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका प्रीति के पिता ख्यालीराम ने प्रीति के पति हर स्वरुप, देवर ज्ञान स्वरूप, ससुर नत्थू लाल व सास के विरुद्ध तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। बता दें कि मृतका के दो पुत्र हैं, जिनमें प्रभात 10 वर्ष व रितिक 7 वर्ष का बताया जा रहा है।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button