WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

वृद्ध दिवस के अवसर पर डॉक्टर कौशल वर्मा ने पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

वृद्ध दिवस के अवसर पर डॉक्टर कौशल वर्मा ने पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

Savdhan India News

वृद्ध दिवस के अवसर पर डॉक्टर कौशल वर्मा ने पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित


गोलागोकरननाथ-खीरी। नगर के सनशाइन हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर के डायरेक्टर डा0 कौशल वर्मा ने वृद्ध दिवस के अवसर पर जिले भर के करीब एक सौ से अधिक पूर्व सैनिकों को शॉल ओढ़ाते हुए डायरी व पेन देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला सैनिक कल्याण अधिकारी जयचन्द एवं डीपी सिंह रहे। डॉक्टर वर्मा ने कहा कि जो सैनिक हमारे राष्ट्र के हीरो हैं, उनका सम्मान और देश में उनकी अलग पहचान बहुत जरूरी है। जब हम लोग घरों में बैठे होते हैं तो हमारे सैनिक बॉर्डर पर बर्फ और तपती धूप में खड़े होकर ड्यूटी दे रहे होते हैं। मुझे भरोसा है कि यह शुरुआत देशवासियों के लिए बड़ी प्रेरणा सिद्ध होगी। इस अवसर पर समस्त सैनिकों के लिए उन्होंने अपने हॉस्पिटल में परामर्श शुल्क निःशुल्क कर दिया। उन्होंने कहा कि कोई भी फौजी वर्तमान या रिटायर्ड अगर अपना कार्ड दिखाता है तो उसको कोई परामर्श शुल्क नहीं देना होगा। कहा कि ‘‘जिक्र अगर हीरो का होगा, तो नाम भारत के वीरों का होगा’’ मुख्य अतिथि ने कहा कि सैनिकों का सम्मान अनुकरणीय है। विंग कमांडर डीपी सिंह ने डॉक्टर कौशल वर्मा को भगवत गीता भेंट की। कार्यक्रम के संचालक सूबेदार कृष्ण गोपाल त्रिवेदी ने कहा कि समझ नहीं आ रहा कि हम डॉक्टर वर्मा साहब की ओर से हैं या फौजियों की ओर से। उन्होंने सैनिक संगठन की तरफ से स्मृति चिन्ह भेंट किया। इंडियन वेटरेंस ऑर्गेनाइजेशन के जिलाध्यक्ष सौरभ श्याम त्रिपाठी ने डॉक्टर द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की। सूबेदार मेजर राजेश्वर सिंह, हवलदार मिथिलेश अवस्थी, प्रेम कुमार, नायक अनिल कुमार गुप्ता, नायक जगदेव सिंह, हवलदार गगेंद्र वर्मा व हवलदार वीरेंद्र मिश्रा सहित तमाम सैनिकों का सम्मान किया गया। डाक्टर वर्मा की प्रबंधन टीम सीएमओ रवीन्द्र नाथ, समाजसेवी सुशील पाण्डेय, अनुज सिंह व आनंद अर्कवंशी सहित अस्पताल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button