WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

अग्निशमन विभाग ने विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाकर जनता को किया जागरूक

अग्निशमन विभाग ने विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाकर जनता को किया जागरूक

Savdhan India News

अग्निशमन विभाग ने विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाकर जनता को किया जागरूक


लखीमपुर-खीरी। अग्निशमन विभाग द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत शहर के फायर स्टेशन के अंतर्गत अग्निशमन द्वितीय अधिकारी, लीडिंग फायर मैन व फायर मैन की अलग-अलग टीम बनाकर जानकीपुरम कॉलोनी, शैधरी, शिवालापुरवा, भटनागर कॉलोनी व मिदनिया गढ़ी में अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया गया। फायर स्टेशन प्रभारी मोहम्मदी द्वारा क्षेत्र के अंतर्गत ब्लॉक मोहम्मदी, कार्यालय बाल विकास विभाग, बरबर चौराहा, रोडवेज बस स्टैंड, पुवायां रोड पर अभियान चलाया गया। अभियान के माध्यम से जनता को जागरूक किया गय। इसके अलावा फायर स्टेशन प्रभारी गोला द्वारा ग्राम केशवपुर, जलालपुर, भुड़वारा व भलिया आदि जगहों पर अभियान चलाकर जनता में जागरूकता फैलाई गई। फायर स्टेशन प्रभारी निघासन द्वारा कस्बा सिंगाही में अभियान चलाया गया। पलिया फायर स्टेशन प्रभारी राधेश्याम पाल ने संतगढ़ भीरा, कचनारा, बोझवा, मटेहिया, पलिया रेलवे स्टेशन व बस स्टेशन सहित विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाकर लोगों को आग बुझाने के तरीके बताए गए। रसोई गैस सिलिण्डर में अचानक आग लगने की स्थिति से निपटने का तरीका समझाया गया। इसके अलावा हीटर व अंगीठी के उपयोग तथा सावधानियों के संबंध में जनता को जागरूक किया गया। साथ ही बैनर लगाए गए एवं लोगां को पंपलेट्स वितरित किये गए। लोगों को यह भी बताया गया कि रात्रि में हीटर, अंगीठी व ब्लोअर को सोते समय बंद कर दें। खिड़की व दरवाजे कपड़े, प्लास्टिक इत्यादि से बंद न करें। इससे ऑक्सीजन की कमी हो जाएगी और जान का खतरा हो सकता है। ज्वलनशील वस्तु पर्दा, बिस्तर, इत्यादि से दूर आग जलाएं और आग का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button