भाजपा सेक्टर प्रभारी ने घर-घर पहुंचाये पूजित अक्षत
भाजपा सेक्टर प्रभारी ने घर-घर पहुंचाये पूजित अक्षत

भाजपा सेक्टर प्रभारी ने घर-घर पहुंचाये पूजित अक्षत

गोलागोकर्णनाथ-खीरी। क्षेत्र के ग्राम सिकंदराबाद निवासी वरिस्ठ भाजपा नेता व सेक्टर प्रभारी मौन मिश्र एवं अनिरुद्ध मिश्र ने अयोध्या धाम से आए पूजित अक्षत व अमन्त्रण पत्रों को घर-घर तक पहुचाने का कार्य किया।
ज्ञात हो कि आयोध्या घाम में आगामी 22 जनवरी को मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का महोत्सव का आयोजन होना है। जिसके चलते प्रदेश के समस्त जनपदों, नगरों, महानगरो एवं गांवों में सभी को इस पुनीत कार्य के लिये पूजित अक्षत देकर आमंत्रित किया गया। वरिष्ठ भाजपा नेता मौन मिश्र व अनिरुद्ध मिश्र ने जडौरा व सिकंदराबाद क्षेत्र के गांवो मे पूजित अक्षत वितरण कर आमत्रण पत्र देते हुए आमंत्रित किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि आप लोगो से यह निवेदन है कि 22 जनवरी को इस कार्य मे अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। अपने आस-पास के मन्दिरां व गौशालाओं की साफ-सफाई सुनिश्चित करें। भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण भी अवश्य देखें।






