उत्तर प्रदेश
कृषक समाज इंटर कॉलेज में हुई विद्याज्ञान प्रारंभिक शिक्षा की परीक्षा
कृषक समाज इंटर कॉलेज में हुई विद्याज्ञान प्रारंभिक शिक्षा की परीक्षा

कृषक समाज इंटर कॉलेज में हुई विद्याज्ञान प्रारंभिक शिक्षा की परीक्षा

गोलागोकर्णनाथ-खीरी। नगर के कृषक समाज इंटर कॉलेज में विद्याज्ञान प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा दो पालियों में संपन्न हुई। प्रधानाचार्य डॉ एलआर वर्मा ने बताया कि प्रथम पाली में छात्राओं की प्रवेश परीक्षा हुई। पंजीकृत छात्राएं 683 में 420 छात्राएं उपस्थित रहीं। प्रथम पॉली में 273 व द्वितीय पाली में 672 में 428 परीक्षर्थियों ने परीक्षा दी। दोनों पलिया में कुल 1355 छात्राओं में से 848 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा प्रभारी शिवम निगम ने बताया कि इस प्रवेश परीक्षा में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से बेसिक स्कूल में अध्यनरत कक्षा 5 के परीक्षार्थी प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होते हैं।