WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

आदर्श मूकबधिर विद्यालय के बच्चों ने निकाली रैली

आदर्श मूकबधिर विद्यालय के बच्चों ने निकाली रैली

Savdhan India News

आदर्श मूकबधिर विद्यालय के बच्चों ने निकाली रैली

 

– डीएम ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना, रैली के माध्यम से बच्चों ने मतदाता बनने का दिया संदेश

लखीमपुर-खीरी। दिव्यांग मतदाताओं में जागरूकता लाने के उद्देश्य से प्रशासन की अगुवाई में आदर्श मूकबधिर विद्यालय के बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली। दिव्यांग मतदाता रैली के माध्यम से दिव्यांगों को मतदाता बनने के लिए प्रेरित किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम महेंद्र बहादुर सिंह दिव्यांग मतदाता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली को संबोधित करते हुए डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि दिव्यांगों की चुनाव प्रक्रिया में पूरे सम्मान के साथ भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग नित नए कदम उठा रहा है। दिव्यांगजन चुनावी लोकतंत्र के आधार और अहम कड़ी हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची निर्वाचन की आत्मा है। यदि मतदाता सूची स्वच्छ एवं पारदर्शी है तो निर्वाचन में कोई कठिनाई नहीं आएगी। वर्तमान में मतदाता सूची को पुनरीक्षित करने के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम चल रहा है। एडीएम संजय कुमार सिंह ने कहा कि दिव्यांगजनों की चुनाव प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग कटिबद्ध है।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button