WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

डीएम ने की ‘‘क्यूआर कोड फॉर वोटर हेल्पलाइन ऐप’’ पोस्टर की लांचिग

- डीएम ने मतदाता शपथ दिलाते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है मतदान

Savdhan India News

डीएम ने की ‘‘क्यूआर कोड फॉर वोटर हेल्पलाइन ऐप’’ पोस्टर की लांचिग

– डीएम ने मतदाता शपथ दिलाते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है मतदान


लखीमपुर-खीरी। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2024 के तहत रविवार को कलेक्ट्रेट में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने अपर आयुक्त देवीपाटन मण्डल राम प्रकाश एवं एडीएम संजय सिंह के साथ आनलाइन आवेदन के लिए ‘‘क्यूआर कोड फॉर वोटर हेल्पलाइन ऐप’’ की लांचिग की। इसके बाद अधिकारियों/कर्मचारियों को लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को बनाए रखने की शपथ दिलाई।
डीएम ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने आनलाइन आवेदन के लिए क्यूआर कोड फार वोटर हेल्पलाइन ऐप भी प्रदान किया है। इसके जरिए अब समस्त मतदाता वोटर लिस्ट में पंजीकरण, संशोधन व नाम चेक कर सकते हैं। इससे वोटरों को बूथों पर जाने की झंझट से छुटकारा मिलेगा। ऐप के जरिए स्कैन कर घर बैठे ही वोटर बनकर लोकतंत्र के उत्सव में भागीदारी दर्ज करा सकते हैं। क्यूआर कोड पोस्टरों को सभी शिक्षण संस्थानों में स्वीप प्रभारी के माध्यम से प्रचार-प्रसार हेतु भेजा जा रहा है, जिसके माध्यम से छात्र छात्राएं ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। डीएम ने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र का निर्माण तभी संभव है, जब मतदाता अपने मतों का उचित प्रयोग करते हुए अपने प्रतिनिधित्व का चुनाव करें। इसके लिए आपका नाम मतदाता सूची में होना बहुत जरूरी है। आप स्वयं के साथ-साथ आसपास के लोगांे का वोटर लिस्ट में नाम शामिल कराएं। एडीएम संजय कुमार सिंह ने सभी का आह्ावान करते हुए कहा कि जनपदवासी स्वयं घर के लोगों व आसपास के लोगांे को भी मतदाता बनने के लिए प्रोत्साहित करके जिम्मेदार नागरिक की भूमिका अदा करें।

बाक्स-

डीएम ने दिलाई मतदाता शपथ

डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने शपथ दिलाई कि हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस दौरान डीसी विपिन कुमार चौधरी, राजेंद्र श्रीवास्तव, डीडीओ दिनकर विद्यार्थी, एसडीएम श्रद्धा सिंह, तहसीलदार सुशील प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार दिनेश, सुनील, अश्वनी, प्रशासनिक अधिकारी मो. सलीम, सुरेश वर्मा व तौसीफ अहमद सहित राजस्व एवं विकास महकमे के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button