WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

खीरी में उत्साह व हर्षोल्लास से मनाया संविधान दिवस

- कलेक्ट्रेट में हुआ भव्य कार्यक्रम, बड़ी संख्या में शामिल हुए कार्मिक

Savdhan India News

खीरी में उत्साह व हर्षोल्लास से मनाया संविधान दिवस

– कलेक्ट्रेट में हुआ भव्य कार्यक्रम, बड़ी संख्या में शामिल हुए कार्मिक


लखीमपुर-खीरी। रविवार को खीरी में ‘‘संविधान दिवस’’ उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संविधान दिवस पर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में संविधान की आत्मा उद्देशिका का पाठन किया गया।
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को हमारे देश में संविधान लागू हुआ था। परन्तु संविधान सभा द्वारा 26 नवंबर 1949 को ही संविधान अंगीकृत कर लिया गया था। उन्होंने कहा कि संविधान की महत्ता एवं कर्तव्य बोध समझाने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। संविधान में जिन कर्तव्यों का उल्लेख किया गया है, उनका पालन करते हुए इस अमृत काल में अपने देश को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हम सब नागरिक अपने कर्तव्यों का पालन करें। एडीएम संजय कुमार सिंह ने कहा कि हमारा लोकतंत्र दुनिया का सबसे प्राचीनतम लोकतंत्र है। उस लोकतंत्र का प्राण हमारे संविधान में बसता है। संविधान निर्माताओं ने तमाम देशों के संविधानों का अध्ययन करने के उपरांत अपने देश की संस्कृति, चेतना और विरासत को समावेशित करते हुए इस संविधान का निर्माण किया था। कार्यक्रम में अपर आयुक्त देवीपाटन मंडल रामप्रकाश, एडीएम संजय कुमार सिंह, एसडीएम श्रद्धा सिंह व डीडीओ सहित बड़ी संख्या में जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button