उत्तर प्रदेश
डीएम ने किया ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण
डीएम ने किया ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण

डीएम ने किया ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण

लखीमपुर-खीरी। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने कलेक्ट्रेट स्थित इलैक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन एवं वीवीपैट से संबंधित वेयर हाउसों का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर डिप्टी डीईओ एवं एडीएम संजय कुमार सिंह, बंदोबस्त अधिकारी (चकबंदी) ओपी अंजोर एवं चकबंदी अधिकारी (अंतिम अभिलेख प्रथम) संजय अवस्थी, एडीईओ तौसीफ अहमद और राजनीतिक दलों से जिला उपाध्यक्ष, भाजपा अनिल यादव, जिला मंत्री-कांग्रेस पार्टी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, बसपा से उमाशंकर गौतम, सपा से त्रिभुवन सिंह व जिला उपाध्यक्ष अपना दल अभिषेक कश्यप उपस्थित रहे।







