डीएम ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण
- निरीक्षण के दौरान एसपी एवं जिला जज भी रहे मौजूद, सम्बन्धितांं को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

डीएम ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण
– निरीक्षण के दौरान एसपी एवं जिला जज भी रहे मौजूद, सम्बन्धितांं को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

लखीमपुर-खीरी। जिलाधिकारी महेन्द्र बहादुर सिंह ने एसपी व जिला जज कि साथ कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बंदियों को उपलब्ध कराई जा रहीं सुविधाओं का जायजा लिया और अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
तीनों अधिकारियों ने पुरुष एवं महिला बंदी ग्रह के बंदियों का हालचाल जाना। खाने-पीने के बारे में जानकारी ली। साथ ही जेल प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न बैरिकों में बंदियों से मूलभूत सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कारागार में साफ-सफाई व्यवस्था मिलने पर संतोष व्यक्त किया। ज़िला जज ने जेल बैरक, पाकशाला एवं अस्पताल आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान चिकित्साधिकारी डॉ शिवपूजन व डॉ दीपांकर ने कारागार चिकित्सालय में भर्ती सभी 14 मरीजों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कारागार अधीक्षक पीडी सलोनिया, जेलर हरिवंश कुमार पांडेय, जेलर अजय कुमार सिंह, डिप्टी जेलर सुनील कुमार, चिकित्सक डॉ. दीपांकर रावत एवं डॉ शिवपूजन मौजूद रहे।







