उत्तर प्रदेश
खंभारखेड़ा जू.हा. स्कूल में डीएम ने सौंपे दो नए कंप्यूटर सेट
डीएम व सीडीओ ने मिड डे मील शेड का शिलान्यास

खंभारखेड़ा जू.हा. स्कूल में डीएम ने सौंपे दो नए कंप्यूटर सेट
– डीएम व सीडीओ ने मिड डे मील शेड का शिलान्यास

सावधान इण्डिया न्यूज, लखीमपुर-खीरी। उच्च प्राथमिक विद्यालय खंभारखेड़ा में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने सीडीओ अनिल कुमार सिंह के साथ हेडमास्टर मोहिनी श्रीवास्तव को ग्राम निधि से क्रय किए गए दो कंप्यूटर सेट प्रदान किए। डीएम ने कहा कि प्रदान किए गए कंप्यूटर सिस्टम का उपयोग करते हुए बच्चों को कंप्यूटर में दक्ष बनाएं। उन्होंने नौनिहालों को चॉकलेट और बिस्कुट वितरित किए। डीएम ने विज्ञान कक्ष का फीता काटकर शुभारंभ किया। इसके बाद विज्ञान कक्षा में नौनिहालों द्वारा तैयार किए गए मॉडलों का अवलोकन किया। डीएम ने सीडीओ और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विश्वनाथ सिंह के साथ विद्यालय परिसर में मिड डे मील सेट का पूजन अर्चन कर शिलान्यास किया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी पीयूष सिंह व फूलबेहड़ बीईओ मौजूद रहे।






